प्रश्न – हाल ही में विद्युत सुरक्षा दिवस कब मनाया गया ?
(a) 26 जून (b) 22 जून
(c) 28 जून (d) 23 जून
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 जून 2025 को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने बीएसईएस के सहयोग से नई दिल्ली में विद्युत सुरक्षा दिवस ( Electrical Safety Day) का आयोजन किया।
- इस वर्ष की थीम- “स्मार्ट ऊर्जा, सुरक्षित राष्ट्र” है
- इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “सुरक्षा शक्ति” का अनावरण था, जो आधिकारिक विद्युत सुरक्षा शुभंकर है।
- इसके साथ ही, विद्युत सुरक्षा हैंडबुक का पहला संस्करण भी जारी किया गया।
- सीईए और बीएसईएस की यह संयुक्त पहल बीईएसएस, रूफटॉप सोलर प्रणालियों और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और रखरखाव के लिए स्पष्ट सुरक्षा दिशानिर्देश प्रदान करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…