विदेश व्यापार नीति, 2023

प्रश्न – विदेश व्यापार नीति 2023 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 31 मार्च, 2023 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश की नई व्यापार नीति, 2023 घोषित की।
2. इस नीति में भारत के निर्यात को वर्ष 2030 तक 4 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की इच्‍छा जताई गई है।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • भारत को एक मर्चेंटिंग व्यापार हब के रूप में विकसित करने के लिए इस नीति ने मर्चेंटिंग व्यापार के प्रावधान प्रस्तुत किए हैं।
  • इस नीति में भारत के निर्यात को वर्ष 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की इच्‍छा जताई गई है।
  • नई नीति में विभिन्‍न अनुमोदनों के लिए जोखिम प्रबंधन के साथ ऑटोमेटेड आईटी प्रणालियों के माध्यम से निर्यातकों पर अधिक विश्वास जताया जा रहा है।
  • निर्यात निष्पादन के आधार पर ‘स्टेट्स’ के साथ मान्‍यता प्राप्‍त फर्म अब एक सर्वश्रेष्ठ प्रयत्‍न के आधार पर क्षमता निर्माण पहलों के साझीदार होंगे।
  • पूंजीगत वस्तु निर्यात संवर्धन (EPCG) स्कीम के तहत सुगमीकरण –
  1. इस स्कीम के तहत लाभ का दावा करने में सक्षम एक अतिरिक्‍त स्कीम के रूप में प्रधानमंत्री मेगा समेकित वस्त्र क्षेत्र तथा परिधान पार्क (पीएम मित्रा) स्कीम को जोड़ा गया है।
  2. डेयरी सेक्‍टर को प्रौद्योगिकी को अपग्रेड करने में सहायता प्रदान करने हेतु औसत निर्यात दायित्‍व बनाए रखने से छूट उपलब्ध कराई जाएगी।
  3. सभी प्रकार के बैटरी इलेक्‍ट्रिक वाहनों, वर्टिकल फार्मिंग इक्‍विपमेंट, अपशिष्ट जल उपचार तथा रिसाइक्‍लिंग, वर्षा जल संचालन प्रणाली तथा वर्षा जल फिल्‍टर और हरित हाइड्रोजन को हरित प्रौद्योगिकी उत्‍पादों में शामिल किया गया है, जो अब इस स्कीम के तहत निम्न निर्यात दायित्‍व आवश्यकता के लिए पात्र होंगे।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1912572