प्रश्न-29 दिसंबर‚ 2021 को आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट का 24वां अंक जारी किया। इसके अनुसार अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल गैर-निष्पादित आस्ति (GNPA) अनुपात‚ बेसलाइन परिदृश्य के तहत सितंबर‚ 2021 में 6.9 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर‚ 2022 तक कितने प्रतिशत हो सकता है?
(a) 9.50 प्रतिशत
(b) 8.1 प्रतिशत
(c) 8.5 प्रतिशत
(d) 7.5 प्रतिशत
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 29 दिसंबर‚ 2021 को आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) का 24वां अंक जारी किया।
- यह रिपोर्ट वित्तीय स्थिरता के जोखिमों और वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन पर वित्तीय स्थिारता और विकास परिषद (FSDC) की उपसमिति के सामूहिक मूल्यांकन को दर्शाता है।
- रिपोर्ट की मुख्य बातें-
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) का जोखिम भारित आस्तियों की तुलना में पूंजी अनुपात (CRAR) 16.6 प्रतिशत के नए शिखर पर पहुंच गया।
- सितंबर‚ 2021 में उनका प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR) 68.1 प्रतिशत था।
- क्रेडिट जोखिम के लिए समष्टि तनाव जांच यह दर्शाता है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल गैर-निष्पादित आस्ति (GNPA) अनुपात‚ बेसलाइन परिदृश्य के तहत सितंबर‚ 2021 में 6.9 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर‚ 2022 तक 8.1 प्रतिशत और गंभीर तनाव परिदृश्य के तहत 9.5 प्रतिशत तक हो सकता है।
- हालांकि‚ एससीबी के पास तनाव की स्थिति में भी समग्र और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर पर्याप्त पूंजी होगी।
- कोविड-19 संक्रमण के पुन: बढ़ने‚ नए वेरिएंट ओमिक्रोन‚ आपूर्ति व्यवधानों और बाधाओं‚ मुद्रास्फीति के उच्च स्तर और मौद्रिक नीति के रूख में बदलाव तथा उन्नत अर्थव्यवस्थाओं और उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में कार्रवाई की पृष्ठभूमि में वैश्विक आर्थिक सुधार‚ 2021 की दूसरी छमाही में गति को खो रहा है।
- घरेलू मोर्चे पर टीकाकरण में प्रगति ने हाल ही में गति के धीमा होने के संकेतों के बावजूद महामारी की दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद कर्षण हासिल करने में बहाली को सक्षम बनाया है।
- इसके अनुसार‚कॉर्पोरेट क्षेत्र मजबूत हो रहा है और बैंक ऋण वृद्धि में सुधार हो रहा है।
- सूक्ष्म‚ लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के साथ-साथ सूक्ष्म वित्त खंड में भी तनाव के उभरते संकेतों से आगे फोर्टफोलियो की बारीकी से निगरानी करने की आवश्यकता होगी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=52996