प्रश्न-हाल ही में रिजर्व बैंक ने जून, 2017 में वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजित किया। इसकी अवधि थी-
(a) 3-5 जून
(b) 4-8 जून
(c) 5-9 जून
(d) 5-15 जून
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 5 जून, 2017 को रिजर्व बैंक ने वित्तीय समृद्धि के लिए वित्तीय साक्षरता हेतु मुख्य विषयों पर बड़े पैमाने पर जागरूकता उत्पन्न करने हेतु वित्तीय साक्षरता सप्ताह के आयोजन की शुरुआत की।
- इसकी अवधि 5-9 जून, 2017 तक थी।
- यह सप्ताह पूरे देश में संचालित किया गया।
- इस कार्यक्रम के तहत बैंकों में खाता खोलने में अपने ग्राहक को जानिए केवाईसी के सरल अनुपालन के तरीके तथा कर्ज से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
- इस वर्ष के वित्तीय सप्ताह में निम्नलिखित 4 विषय वस्तु शामिल हैं-
- ग्राहक को जानिए (केवाईसी) की आसान प्रक्रिया के संदर्भ में जानकारी दी गयी है।
- बैंक से कर्ज लेने और उसे चुकता करने के विषय में आवश्यक सलाह दी गई है।
- बैंक ग्राहक को यदि कोई शिकायत है तो उसे बैंक या बैंकिंग लोकपाल में किस प्रकार दर्ज किया जाएगा इसकी जानकारी से अवगत किया गया है।
- इसके अलावा डिजिटल लेन-देन से संबंधित जानकारी भी दी गई।
- वित्तीय साक्षरता केंद्रों में वित्तीय साक्षरता की जानकारी देने हेतु सलाहकारों और ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार किया गया है।
संबंधित लिंक
http://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/rbi-kicks-off-financial-literacy-week/article9720623.ece
https://rbi.org.in/Scripts/NotificationUser.aspx?Id=10920&Mode=0
https://www.pressreader.com/india/the-hindu-business-line/20170606/281930247948977