प्रश्न- 8-12 फरवरी, 2021 के मध्य भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसका मुख्य विषय क्या है?
(a) ऋण अनुशासन और औपचारिक संस्थाओं से ऋण
(b) माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योग
(c) ग्राहक सेवा
(d) ग्राहक संरक्षण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8-12 फरवरी, 2021 के मध्य भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ मनाया जा रहा है।
- इस वर्ष इसका मुख्य विषय (Theme)- ‘ऋण अनुशासन और औपचारिक संस्थाओं से ऋण’ है।
- यह विषय वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्यनीति 2020-2025 के कार्यनीतिक उद्देश्यों में से एक है।
- इसके अलावा, रिज़र्व बैंक आम जनता के लिए आवश्यक वित्तीय जागरूकता संदेशों को प्रसारित करने के लिए फरवरी 2021 माह के दौरान एक केंद्रीकृत जन मीडिया अभियान चलाएगा।
- ज्ञातव्य है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (रिज़र्व बैंक) 2016 से हर वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफ़एलडब्ल्यू) का आयोजन कर रहा है।
- जिससे देश भर में किसी विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षा संदेशों का प्रचार किया जा सके।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…