वित्तीय सहायता समझौते (FSA)

प्रश्न – भारत सेमीकंडक्टर मिशन ने 17 जनवरी, 2025 को किस संगठन के साथ वित्तीय सहायता समझौते (FSA) पर हस्ताक्षर किए?
(a) टाटा पावर और रिलायंस इंडस्ट्रीज
(b) सीजी पावर और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड और सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड
(c) अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
(d) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 जनवरी, 2025 को भारत सेमीकंडक्टर मिशन, सीजी पावर और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड और सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड ने वित्तीय सहायता समझौते (FSA) पर हस्ताक्षर किए।
  • यह कदम संशोधित सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत सीजी की OSAT (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग) सुविधा के माध्यम से भारत के अर्धचालक निर्माण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
  • सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन्स लिमिटेड गुजरात के साणंद में अपनी सेमीकंडक्टर OSAT इकाई स्थापित कर रही है।
  • यह परियोजना रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका इंक. और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (थाईलैंड) पब्लिक कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी में है।
  • परियोजना का कुल निवेश लगभग 7,600 रुपये करोड़ है।
  • परियोजना के पात्र पूंजीगत व्यय (CAPEX) के लिए भारत सेमीकंडक्टर मिशन द्वारा 50% वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • यह सहायता समरूप आधार पर प्रदान की जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2093905