विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण

प्रश्न-फरवरी‚ 2021 में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के संदर्भ में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस कार्यक्रम का दूसरा चरण-11 फरवरी‚ 2021 को ‘विज्ञान में लड़कियां और महिलाएं के अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर शुरू किया गया है।
(b) दूसरे चरण में विज्ञान में लड़कियों की रुचि बढ़ाने तथा विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी‚ इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) विषयों के माध्यम से उन्हें अपना कॅरियर बनाने में मदद करने हेतु देश के 50 और जिलों को इस कार्यक्रम के दायरे में लाया गया है।
(c) विज्ञान ज्योति कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों में छात्र-अभिभावक परामर्श‚ प्रयोगशालाओं और ज्ञान केंद्रों का दौरा‚ पार्टनर रोल मॉडल इंटरैक्शन‚ विज्ञान शिविर‚ शैक्षणिक सहायता कक्षाएं‚ संसाधन सामग्री वितरण और टिंकरिंग गतिविधियां शामिल हैं।
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विज्ञान ज्योति कार्यक्रम वर्ष 2018 में शुरू किया गया था।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 फरवरी‚ 2021 को ‘विज्ञान में लड़कियां और महिलाएं के अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की गई।
  • दूसरे चरण के तहत विज्ञान में लड़कियों की रुचि बढ़ाने तथा विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी‚ इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) विषयों के माध्यम से उन्हें अपना कॅरियर बनाने में मदद करने हेतु देश के 50 और जिलों को इस कार्यक्रम के दायरे में लाया गया है।
  • यह कार्यक्रम एसटीईएम के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व की समस्या का समाधान करता है।
  • प्रारंभिक चरण में यह कार्यक्रम 9वीं से 12वीं कक्षा की मेधावी लड़कियों के लिए स्कूल स्तर पर शुरू किया गया है‚ जिससे उन्हें सशक्त बनाकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एसटीईएम (विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी‚ इंजीनियरिंग और गणित) पाठ्यक्रम में शामिल विषयों की पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।
  • विज्ञान ज्योति कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों में छात्र-अभिभावक परामर्श‚ प्रयोगशालाओं और ज्ञान केंद्रों का दौरा‚ पार्टनर रोल मॉडल इंटरैक्शन‚ विज्ञान शिविर‚ शैक्षणिक सहायता कक्षाएं‚ संसाधन सामग्री वितरण और टिंकरिंग गतिविधियां शामिल हैं।
  • छात्रों को ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता से संबंधित गतिविधियों में वीडियो कक्षाएं‚ अध्ययन सामग्री‚ दैनिक अभ्यास की समस्याएं और किसी तरह की शंकाओं का समाधान करने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से सत्र आयोजित करना शामिल है।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा छात्राओं को एसटीईएम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु वर्ष 2019 में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम शुरू किया गया था।
  • निकट भविष्य में इस कार्यक्रम का प्रभाव 100 जिलों में दिखाई देगा।
  • डीएसटी इस कार्यक्रम के अलावा अन्य महिला-उन्मुख कार्यक्रम जैसे कि कॅरियर में ब्रेक लेने वाली महिलाओं को दोबारा अवसर प्रदान करने हेतु ‘महिला वैज्ञानिक योजना’‚ एसटीईएम में कॅरियर बनाने की इच्छुक महिलाओं हेतु अमेरिका में प्रमुख संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय सहयोगपूर्ण अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करने हेतु ‘क्यूरी कार्यक्रम’ तथा वैज्ञानिक संस्थानों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने हेतु ‘जीएटीआई कार्यक्रम’ आदि शामिल हैं।
  • इसके अलावा डीएसटी ने महिला विश्वविद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमता प्रयोगशालाएं भी स्थापित की हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1697302