प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 26 जून ,2025 को नीति आयोग ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) क्लस्टर वार्षिक रिपोर्ट 2024-2025 जारी जारी की
2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल, भारत सरकार के लिए ओपीएसए का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सलाहकार परिषद (पीएम-एसटीआईएसी) की सिफारिशों के आधार पर वर्ष 2020 में शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 जून, 2025 को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रो. अजय कुमार सूद ने ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) क्लस्टर वार्षिक रिपोर्ट 2024-2025 जारी जारी की
- रिपोर्ट में क्लस्टरों से प्राप्त कई महत्वपूर्ण परिणामों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें दिल्ली/एनसीआर में ईवी चार्जिंग अवसंरचना की तैनाती, कलाअनुभव.इन (एक एआर/वीआर-सक्षम कारीगर बाज़ार) और ‘वन दिल्ली’ डिजिटल ट्रांजिट ऐप का शुभारंभ भी शामिल है
- जिसे तीन लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने अपनाया है।
- अतिरिक्त प्रभावशाली नवाचारों में स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी समाधान शामिल हैं, जैसे मधुमेह में पैर की जांच के लिए फुट-मैट, वन हेल्थ पहल, ई-निष्कासन प्रबंधन प्रणालियां और एएमटीजेड ज़ीग में पेसमेकर लीड का विकास आदि। ये सभी क्लस्टर्स के सहयोगात्मक प्रयासों को मापनीय एवं उच्च प्रभाव क्षमता को उजागर करते हैं।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर पहल, भारत सरकार के लिए ओपीएसए का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सलाहकार परिषद (पीएम-एसटीआईएसी) की सिफारिशों के आधार पर 2020 में शुरू किया गया था।
- इन क्लस्टरों का उद्देश्य अकादमिक संस्थानों, अनुसंधान एवं विकास संगठनों, उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय सरकारों जैसे हितधारकों को एक साथ लाना है, जिससे नवीन विचारों के माध्यम से मांग-संचालित समाधान प्रदान किया जा सके।
- क्लस्टर का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान एवं विकास संगठनों, उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय सरकारों सहित प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाना है, जिससे मांग आधारित समाधान विकसित करने के लिए उनके साझा नवीन विचारों को शामिल किया जा सके।
- वर्तमान समय में पूरे देश में आठ क्लस्टर संक्रिय है
- इनमें आंध्र प्रदेश मेडटेक ज़ोन, बेंगलुरू विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्लस्टर, भुवनेश्वर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर, दिल्ली रिसर्च इम्प्लीमेंटेशन एंड इनोवेशन क्लस्टर, जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर, पंजाब यूनिवर्सिटी – आईआईटी रोपड़ रीजनल एक्सेलरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशन. पुणे नॉलेज क्लस्टर और रिसर्च एंड इनोवेशन सर्कल ऑफ़ हैदराबाद शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…