विजाग टेक पार्क

प्रश्न – 3 मई‚ 2023 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम में विजाग टेक पार्क की आधारशिला रखी। यह टेक पार्क किस समूह द्वारा स्थापित किया जा रहा है?
(a) टाटा समूह (b) रिलायंस समूह
(c) अडानी समूह (d) एलएंडटी समूह
उत्तर – (c)

  • अडानी समूह द्वारा विजाग टेक पार्क में दो डाटा सेंटर (Data Centre) की स्थापना की जाएगी।
  • अडानी समूह विशाखापत्तनम के मदुखाड़ा में 200 मेगावॉट का एकीकृत डाटा सेंटर‚ प्रौद्योगिकी और बिजनेस पार्क स्थापित करने के लिए 21,844 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है।
  • इसके अलावा यह समूह कापुलुप्पाडा में 100 मेगावॉट का एकीकृत डाटा सेंटर‚ प्रौद्योगिकी और बिजनेस पार्क विकसित करने हेतु 7,210 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
  • इन परियोजनाओं से 39,815 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और 10,610 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.businesstoday.in/latest/corporate/story/adaniconnex-to-set-up-integrated-data-center-and-technology-business-park-in-andhras-vizag-379936-2023-05-03