प्रश्न – विजय हजारे ट्रॉफी‚ 2022-23 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) विजय हमारे ट्रॉफी‚ 2022-23, 12 नवंबर‚ 2022 से 2 दिसंबर‚ 2022 के मध्य आयोजित हुई।
(b) सौराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को पराजित कर दूसरी बार खिताब जीता है।
(c) इस टूर्नामेंट में तमिलनाडु के बल्लेबाज एन.जगदीशन ने सर्वाधिक 830 रन बनाए।
(d) इस टूर्नामेंट में जयदेव उनादकट ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
उत्तर – (d)



विशेष तथ्य
- विजय हजारे ट्रॉफी‚ 2022-23 में तमिलनाडु के बल्लेबाज एन. जगदीशन ने लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी (277 रन) खेलकर रोहित शर्मा और एलिस्टर ब्राउन के रिकॉर्ड को तोड़ा।
- एन.जगदीशन इन टूर्नामेंट में एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- उन्होंने इस सीजन में 8 परियों में 830 रन बनाए जो किसी सीजन में एक बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे अधिक रन है।
- तमिलनाडु ने इस टूर्नामेंट में अरूणाचल प्रदेश को 435 रन से पराजित कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- इससे पूर्व लिस्ट-ए क्रिकेट में रनों की दृष्टि से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड समरसेट के नाम था‚ जिसने वर्ष 1990 में डेवोन को 346 रन से पराजित किया था।
- तमिलनाडु की टीम ने वनडे क्रिकेट (50 ओवर) में 500 या उससे अधिक रन बनाने (506/2) वाली विश्व की पहली टीम बन गई है।
- तमिलनाउु ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है‚ जिसने जून‚ 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 ओवर में 498 रन बनाए थे।
- इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार 3 शतक लगाकर रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा।
- ऋतुराज ने इस सीजन में 4 शतक बनाए और इतिहास रचा।
- वह इसी के साथ विजय हमारे ट्रॉफी में सबसे अधिक शतक (12) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- उन्होंने रॉबिन उथप्पा और अंकित बावने का रिकॉर्ड तोड़ा है‚ जिन्होंने विजय हमारे ट्रॉफी में 11-11 शतक बनाए हैं।
- इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के चिराग जानी ने 49 वें ओवर में हैट्रिक ली।
- फाइनल में महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ और सौराष्ट्र के शेल्डन जैक्सन ने शतक बनाए।
- इस सीजन में ऋतुराज्य गायकवाड़ सबसे अधिक 34 छक्के बनाए।
- सबसे अधिक 5 शतक एन. जगदीशन ने बनाए।
- सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव उनादकट थे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/4532/vijay-hazare-trophy-2022/matches