विजय दिवस

Vijay Diwas

प्रश्न- देशभर में 46वां ‘विजय दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 15 दिसंबर
(b) 16 दिसंबर
(c) 10 दिसंबर
(d) 7 दिसंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 दिसंबर, 2017 को देशभर में 46वां ‘विजय दिवस’ मनाया गया।
  • इस अवसर पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर वर्ष 1971 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
  • इस दौरान उनके साथ थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा तथा वायुसेना अध्यक्ष बी.एस. धनोवा भी उपस्थित थे।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1971 में 16 दिसंबर के दिन ही 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों एवं मुक्ति वाहिनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
  • भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय विजय के पश्चात तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान की जगह एक नये देश बांग्लादेश का गठन हुआ।
  • भारत की पाकिस्तान पर इस तेजस्वी विजय के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • विजय दिवस की वर्षगांठ के दिन पूरे देश में उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।
  • ध्यातव्य है कि 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है।

संबंधित लिंक
http://bit.ly/2AYWe11
http://www.firstpost.com/photos/india-gallery/46th-vijay-diwas-nirmala-sitharaman-general-bipin-rawat-pay-tributes-4261073-4.html
http://www.ddinews.gov.in/people/nation-celebrates-vijay-diwas