प्रश्न–अप्रैल‚ 2021 में विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक द्वारा 2021 संस्करण के विजेताओं की घोषणा की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।
(b) ऑस्ट्रेलिया का वेथ मूनी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गई हैं।
(c) डेबिड मलान को सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया है।
(d) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को 2010 वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुना गया है।
उत्तर–(c)
संबंधित तथ्य
- 14 अप्रैल‚ 2021 को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक द्वारा 2021 संस्करण के विजेताओं की घोषणा की।
- इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।
- ऑस्ट्रेलिया की बेथ यूनी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गई है।
- कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) को सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया है।
- विजडन अलमानैक ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की 50वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक दशक (1971 से 2021 के बीच) से पांच एकदिवसीय क्रिकेटरों को चुना है।
- विजडन अलमानैक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2010 वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुना है।
- सचिन तेंदुलकर 1990 के दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुने गए हैं।
- वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्डस को 1970 के दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुना गया है।
- 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिलदेव को 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुना गया है।
- श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 2000 दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुने गए हैं।
- पांच क्रिकेटरों जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)‚ मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)‚ डोमिनिक सिबली (इंग्लैंड)‚ जैक क्राउले (इंग्लैंड) और डैरेन स्टीवेंस को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
- डैरेन स्टीवेंस वर्ष 1933 के बाद इस सम्मान के लिए चुने गए सबसे उम्रदराज क्रिकेटर (44 वर्ष) हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://wisden.com/stories/wisden-almanack-2021/wisden-almanack-cricketers-of-the-year-2021