प्रश्न – विक्टर एक्सेलसन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
- वे विश्व चैंपियनशिप में दो बार खिताब जीतने वाले एकमात्र गैर-एशियाई पुरुष खिलाड़ी हैं।
- वे पुरुष एकल में सबसे अधिक समय तक विश्व नंबर-1 रहने वाले खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने 2021 से 2023 तक लगातार तीन BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब जीते।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) केवल 2
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अप्रैल, 2026 को डेनमार्क के स्टार शटलर विक्टर एक्सेलसन ने 32 वर्ष की उम्र में पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की।
- उन्होंने इस फैसले के पीछे अप्रैल 2025 में हुई पीठ की सर्जरी के बाद लगातार बनी हुई पीठ की समस्या और दर्द को प्रमुख कारण बताया।
- एक्सेलसन पुरुष एकल बैडमिंटन इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
- उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते, जबकि रियो 2016 में कांस्य पदक जीता था।
- एक्सलसेन ने वर्ष 2017 और वर्ष 2022 में विश्व चैंपियनशिप जीती , और थॉमस लुंड के अलावा दो बार खिताब जीतने वाले एकमात्र गैर-एशियाई पुरुष खिलाड़ी बने।
- उन्होंने पुरुष एकल में कुल 183 सप्ताह तक (अगस्त 2024 तक) विश्व नंबर-1 बने रहकर अपनी बादशाहत स्थापित की।
- कुल अवधि के लिहाज से केवल ली चोंग वेई (398 सप्ताह) और लिन डैन (211 सप्ताह) से पीछे है।
- उन्होंने BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में वर्ष 2021 से 2023 तक लगातार तीन खिताब जीते।
- कुल मिलाकर उन्होंने पांच सीजन-एंडर खिताब और एलीट सर्किट में 10 सुपर 1000 खिताब अपने नाम किए।
- उन्होंने 2010 विश्व जूनियर चैंपियनशिप भी जीती , और खिताब जीतने वाले एकमात्र गैर-एशियाई एकल खिलाड़ी बने।
- विक्टर एक्सेलसन वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेता हैं , और उन्होंने वर्ष 2020 से तीन बार यह पुरस्कार जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…