विंग्स इंडिया-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 28-31 जनवरी 2026 के मध्य विंग्स इंडिया-2026बेगमपेट हवाई अड्डे, हैदराबाद में आयोजित किया गया
  2. इस कार्यक्रम का उद्देश्य “भारतीय विमानन: भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना – डिजाइन से तैनाती तक, विनिर्माण से रखरखाव तक, समावेशिता से नवाचार तक और सुरक्षा से स्थिरता तक” है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 28-31 जनवरी, 2026 के मध्य विंग्स इंडिया-2026 बेगमपेट हवाई अड्डे, हैदराबाद में आयोजित किया गया
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य “भारतीय विमानन: भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना
    डिजाइन से तैनाती तक, विनिर्माण से रखरखाव तक, समावेशिता से नवाचार तक और सुरक्षा से स्थिरता तक” है
  • यह नागरिक उड्डयन पर एशिया के सबसे बड़े कार्यक्रम में से एक है
  • इस आयोजन का औपचारिक शुभारंभ माननीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा किया गया
  • इसका आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय‚ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
  • इसका उद्देश्य नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तीव्र परिवर्तनों के अनुरूप एक अनुकूल मंच प्रदान करना है।
  • यह नए व्यापार अधिग्रहण‚ निवेश‚ नीति निर्माण और क्षेत्रीय संपर्क पर केंद्रित है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2215593&reg=3&lang=1

https://www.indembassyhanoi.gov.in/section/news/28-31-january-2026-wings-india-2026-asia-s-premier-civil-aviation-event