वाशिंगटन ओपन, 2026

वाशिंगटन ओपन, 2026

प्रश्न – 2 अगस्त, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता वाशिंगटन ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पुरुष एकल का खिताब टेलर फ्रिट्ज (सयुंक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
  2. महिला एकल का खिताब एलेक्जेंड्रा एला (फिलीपींस) ने जीता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 के बीच टेनिस प्रतियोगिता वाशिंगटन ओपन, 2026 वॉशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • प्रायोजन कारणों से मुबाडाला डीसी ओपन के नाम से जाना जाता है।
  • यह पुरुषों के लिए वाशिंगटन ओपन का 57वां संस्करण और महिलाओं के लिए 14वां संस्करण था।
    प्रतियोगिता परिणाम
  • पुरुष एकल
  • विजेता- टेलर फ्रिट्ज (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता- राफेल जोडर (स्पेन)
  • महिला एकल
  • विजेता- एलेक्जेंड्रा एला (फिलीपींस)
  • उपविजेता- जेसिका पेगुला (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • पुरुष युगल
  • विजेता- जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल (दोनों ग्रेट ब्रिटेन)
  • उपविजेता- ऑस्टिन क्राजिसेक (संयुक्त राज्य अमेरिका) और निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)
  • महिला युगल
  • विजेता- एरिन रॉटलिफ़े(न्यूज़ीलैंड) और एल्डिला सुत्जियादी (इंडोनेशिया)
  • उपविजेता- आंद्रेजा क्लेपाक (स्लोवेनिया) और माकोटो निनोमिया (जापान)
  • वाशिंगटन ओपन, 2026 जीतकर एलेक्जेंड्रा एला डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीतने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://khelnow.com/tennis/schedule-results-washington-open-202607