प्रश्न-निम्नलिखित में से कौन ‘स्टार्ट-अप्स इंडिया अभियान’ का भाग है-
(a) युवाओं में खेल भावना का विकास करना
(b) महिलाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करना
(c) वृद्धों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना
(d) युवाओं में उद्यमशीलता की भावना बढ़ाना
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 21 अप्रैल, 2016 को केंद्रीय वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री निर्मला सीता रमन ने स्टार्ट-अप्स (नवोदित उद्यमियों) के ‘ट्विटर सेवा’ की शुरूआत की।
- इस ट्विटर सेवा के माध्यम से वाणिज्य विभाग और औद्यौगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग से संबद्ध प्रश्नों के उत्तर दिए जायेंगे।
- विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Fareign Trade-DGST), आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशालय (Directorate General of Supplies and Disposals-DGS&D), एस.ई.जैड (SEZ), चाय, कॉफी, रबर तथा अन्य, वाणिज्य मंत्रालय से संबंधित, प्रश्नों का उत्तर वाणिज्य विभाग द्वारा दिया जायेगा।
- इसी प्रकार ‘मेक इन इंडिया’ पेटेंट, स्टार्ट- अप्स इंडिया बौद्धिक संपदा अधिकारों, विदेशी निवेश प्रोत्साहन विभाग आदि से संबंधित प्रश्नों का उत्तर औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग (Department of Industrial Policy and Promotion) द्वारा दिया जायेगा।
- इस सेवा के तहत जिसे भी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से सहायता प्राप्त करने की इच्छा हो वह हैश टैग # मोसीसेवा (Hastag # Mociseva) का प्रयोग-करके इसे प्राप्त कर सकता है।
- यह सेवा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की एक पहल है जो प्रधानमंत्री की उक्ति ‘न्यूनतम सरकार’, अधिकतम सुशासन’ को उजागर करती है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://timesofindia.indiatimes.com/tech/tech-news/Governments-Twitter-Seva-to-address-grievances-of-startups/articleshow/51930069.cms
http://tech.economictimes.indiatimes.com/news/startups/twitter-seva-startups-india-commerce-ministry/51936984
http://zeenews.india.com/business/news/technology/twitter-seva-now-startups-can-reach-out-to-govt-on-twitter-for-assured-assistance_1878739.html