वाणिज्य भवन और निर्यात पोर्टल

प्रश्न-23जून‚ 2022 को नई दिल्ली में किसने वाणिज्य भवन का उद्‌घाटन और निर्यात पोर्टल का शुभारंभ किया।
(a) अमित शाह
(b) नरेंद्र मोदी
(c) पीयूष गोयल
(d) निर्मला सीतारमण
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 23जून‚ 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वाणिज्य भवन का उद्‌घाटन किया।
  • इसके अलावा उन्होनें निर्यात पोर्टल (NIRYAT-National Import-Export for yearly analysis of Trade) का भी शुभारंभ किया।
  • वाणिज्य भवन एक एकीकृत और आधुनिक कार्यालय परिसर के रूप में काम करेगा‚ जिसका उपयोग मंत्रालय के तहत दो विभाग-वाणिज्य विभाग और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग करेंगे।
  • यह पोर्टल भारत के विदेश व्यापार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु हितधारकों के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।
  • निर्यात पोर्टल
  • यह पोर्टल सभी व्यापारिक हितधारकों को तत्काल डेटा प्रदान करके बाधाओं को दूर करने में मददगार।
  • इस पोर्टल से विश्व के 200 से अधिक देशों को निर्यात किए जाने वाले 30 से अधिक कमोडिटी समूहों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी की उपलब्धता।
  • आने वाले समय में इस पर निर्यात से संबंधित जिलेवार जानकारी उपलब्ध होगी।
  • इससे जिलों को निर्यात के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में विकसित करने के प्रयासों में भी मजबूती मिलेगी।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1836516