वाडा (WADA) द्वारा वर्ष 2013 के लिए वैश्विक डोपिंग रोधी रिपार्ट जारी

WADA released the 2013 Report to the global anti-doping

प्रश्न-हाल ही में वर्ष 2013 के लिए वाडा द्वारा जारी की गयी वैश्विक डोपिंग रोधी रिपोर्ट में प्रथम स्थान पर कौन है?
(a) भारत
(b) रूस
(c) तुर्की
(d) फ्रांस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 जून, 2015 को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA-The World Anti-Doping Agency) ने वर्ष 2013 के लिए डोपिंग रोधी नियमों के उल्लघंन (ADRVs-Anti-Doping Rule Violations) की सूची जारी की।
  • वाडा द्वारा यह रिपोर्ट राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठनों (NADO-National Anti Doping Organisations) द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचनाओं के आधार पर जारी की गयी, जिसमें 115 देशों के 89 खेलों से कुल 2,07,513 नमूने शामिल किये गये।
  • जारी की गयी सूची में सबसे अधिक रूस के 225 खिलाड़ियों को डोपिंग रोधी नियमों का दोषी पाया गया जबकि 188 खिलाड़ियों के साथ तुर्की दूसरे स्थान पर रहा।
  • उल्लेखनीय है कि डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन में भारत के 95 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें 20 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि कुल 1953 खिलाड़ियों को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसमें 1687 खिलाड़ी विश्लेषणात्मक एडीआरवी के तहत दोषी पाये गये जबकि 266 को गैर-विश्लेषणात्मक एडीआरवी के तहत दोषी पाया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wada-ama.org/en/media/news/2015-06/wada-publishes-new-anti-doping-rule-violations-report
https://wada-main-prod.s3.amazonaws.com/wada-2013-adrv-report-en.pdf