प्रश्न – 10 अप्रैल‚ 2023 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के किस सीमावर्ती गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का शुभारंभ किया?
(a) वालोंग (b) चागलगाम
(c) किबिथू (d) गोइलियांग
उत्तर – (c)



- इस अवसर पर अमित शाह ने ‘स्वर्ण जयंती सीमा प्रकाश कार्यक्रम’ के तहत अरुणाचल प्रदेश सरकार की नौ (09) माइक्रो हाइडल परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- इसके अलावा उन्होंने श्री शाह लिकाबाली (अरुणाचल प्रदेश)‚ छपरा (बिहार)‚ नूरानड (केरल) और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
- 11 अप्रैल‚ 2023 को अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…