वस्त्र शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न – 23-24 जून, 2026 के मध्य वस्त्र शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) अहमदाबाद (d) जयपुर
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 – 24 जून 2026 के मध्य वस्त्र शिखर सम्मेलन-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
  • इसका मुख्य विषय – “वैश्विक बाजारों के लिए वस्त्र: 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने की रणनीति” था।
  • यह शिखर सम्मेलन कैबिनेट सचिवालय की विभागीय शिखर सम्मेलन पहल के तहत आयोजित किया गया था
  • जिसका उद्देश्य केंद्र-राज्य सहयोग को मजबूत करना और राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना है।
  • इस शिखर सम्मेलन में राज्य सरकारों, उद्योग और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इस क्षेत्र के विकास और भविष्य की रूपरेखा पर सहयोगात्मक संवाद को बढ़ावा दिया।
  • चर्चाओं में वैश्विक ब्रांड आवश्यकताओं को राज्य-स्तरीय क्लस्टर रणनीतियों में परिवर्तित करने, ट्रेसबिलिटी के लिए डिजिटल उत्पाद पासपोर्ट को बढ़ावा देने और वस्त्र क्षेत्र में चक्रीयता को आगे बढ़ाने के लिए क्लोज्ड-लूप रीसाइक्लिंग मार्गों की खोज पर प्रकाश डाला गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2277570&reg=3&lang=1