वर्षांत समीक्षा 2017: अंतरिक्ष विभाग

Year End Review- Department of Space

प्रश्न-इसरो द्वारा एकल प्रक्षेपण में रिकार्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कब किया गया?
(a) 14 फरवरी, 2017 को
(b) 15 फरवरी, 2017 को
(c) 16 फरवरी, 2017 को
(d) 17 फरवरी, 2017 को
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर, 2017 को अंतरिक्ष विभाग द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2017 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं।
  • 15 फरवरी, 2017 को इसरो (ISRO) ने एक प्रक्षेपण में पीएसएलवी-सी 37 के माध्यम से 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
  • 23 जून, 2017 को पीएसएलवी-सी 38 द्वारा एकल प्रक्षेपण में 31 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • उपर्युक्त प्रक्षेपणों में दो भारतीय कार्टोसैट-2 शृंखला उपग्रह, दो भारतीय नैनो उपग्रह, भारतीय विश्वविद्यालय से एक नैनो उपग्रह और 19 देशों के 130 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।
  • ये 19 देश हैं-ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, इटली, इस्राइल, जापान, कजाख्स्तान, लाटविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • कार्टोसैट-2 शृंखला उपग्रहों को सूर्य समकालिक कक्षा में स्थापित किया गया है। इसका कार्यकाल 5 वर्ष है।
  • 5 मई, 2017 को भारत के भू समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क-II (GSLV-FO9) द्वारा 2230 किग्रा. के ‘दक्षिण एशिया उपग्रह’ (GSAT-9) को भू-समकालिक अंतरण कक्षा में स्थापित किया गया।
  • यह जीएसएलवी की 11वीं उड़ान थी और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार श्रीहरिकोटा द्वितीय लांच पैड से इसका प्रक्षेपण किया गया।
  • यह स्वदेश में विकसित क्रायोजेनिक ऊपरी चरण के साथ जीएसएलवी की लगातार चौथी सफल उड़ान थी।
  • 5 जून, 2017 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार श्री हरिकोटा से भारत के भारी उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क III (GSLV MARK III D1) की पहली विकासात्मक उड़ान संपन्न हुई।
  • इस उड़ान में जीसैट-19 उपग्रह का सफलतापूर्वक पक्षेपण किया गया।
  • 3136 किग्रा. वजनी जीसैट-19 भारत की धरती से प्रक्षेपित सबसे भारी उपग्रह है।
  • 29 जून, 2017 को कौरू, फ्रेंच गुयाना से यूरोपीय एरियन 5 प्रक्षेपण यान द्वारा जीसैट-17 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • 20-21 नवंबर, 2017 के मध्य नई दिल्ली में ‘भारतीय रक्षा कार्यक्रमः उद्योग हेतु प्रवृत्तियां एवं अवसर’ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
  • वर्ष 2017 में भारत के बहु-तरंगदैर्ध्य अंतरिक्ष टेलीस्कोप ‘एस्ट्रोसैट’ ने दो वर्ष पूरे किए।
  • 29 सितंबर, 2017 को सूरत, गुजरात में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसरो की उपलब्धियां प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  • 24 सितंबर, 2017 को मार्स अर्बिटर मिशन ने अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण किए।
  • दूसरो और जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी/नासा ‘नासा-इसरो-सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR)’ नामक ड्यूअल फ्रीक्वेंसी सिंथैटिक एपर्चर रडार इमेजिंग सैटेलाइट के विकास पर संयुक्त रूप से कार्य कर रही है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=174822