प्रश्न-17-20 मार्च, 2016 के दौरान ‘वर्ल्ड सूफी फोरम’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) जयपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 17-20 मार्च, 2016 के दौरान ‘वर्ल्ड सूफी सम्मेलन’ (World Sufi Forum) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- 17 मार्च, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिवसीय ‘विश्व सूफी सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।
- इस सम्मेलन का आयोजन ‘आल इंडिया उलेमा एवं मशाइख बोर्ड’ (AIUMB) द्वारा किया गया, जो सुन्नी मुस्लिमों की सर्वोच्च संस्था है।
- इस सम्मेलन में 200 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46698
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138124
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138102
http://www.narendramodi.in/hi/pm-modi-at-the-world-islamic-sufi-conference-in-new-delhi-428276
http://www.aiumb.org/delhis-sufi-sunni-islamic-clerics-and-imams-get-together-for-international-sufi-conference/