प्रश्न – 6- 10 जुलाई, 2026 के मध्य वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फॉर्मेशन सोसाइटी(WSIS) फोरम- 2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) टोक्यो
(c) रोम (d) जिनेवा
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6- 10 जुलाई, 2026 के मध्य वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फॉर्मेशन सोसाइटी(WSIS) फोरम- 2026 जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित किया गया
- डब्ल्यूएसआईएस फोरम, विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन की कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने और वैश्विक डिजिटल सहयोग को समर्थन देने के लिए निर्धारित प्रमुख बहु-हितधारक मंच के रूप में कार्य करता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के नवीकृत अधिदेश पर आधारित यह मंच सरकारों, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, तकनीकी समुदायों, शिक्षाविदों, युवाओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को संवाद, सहयोग और कार्रवाई के लिए एक समावेशी वातावरण में एक साथ लाता है।
- यह फोरम डब्ल्यूएसआईएस कार्ययोजनाओं और उनके वार्षिक रोडमैप की समीक्षा करने, विभिन्न हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रमुख तंत्र बना हुआ है।
- इस आयोजन के समन्वय का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ करता है।
- इसका सह-आयोजन आईटीयू, यूनेस्को, यूएनडीपी और अंकटाड द्वारा किया जाता है।
- इसमें संयुक्त राष्ट्र की 50 से अधिक संस्थाएं भागीदार होती हैं, जिससे डब्ल्यूएसआईएस के परिणामों के अनुपालन के लिए पूरे संयुक्त राष्ट्र तंत्र में एक समन्वित दृष्टिकोण सुनिश्चित होता है।
- डब्ल्यूएसआईएस फोरम की सह-मेजबानी अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ और स्विट्जरलैंड द्वारा की जाती है।
- इस दौरान भारत के दूरसंचार विभाग को अपने प्रमुख प्रोजेक्ट “समृद्ध ग्राम: भारतनेट द्वारा समर्थित एकीकृत भौतिक डिजिटल सेवा वितरण मॉडल” के लिए वैश्विक विजेता घोषित किया गया है।
- वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फॉर्मेशन सोसाइटी पुरस्कार 2026 के एक्शन लाइन सी6 – एनेबलिंग एनवायरनमेंट श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है।
- यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में एकीकृत डिजिटल सेवाएं पहुंचाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
- इसमें समावेशी ग्रामीण विकास के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और दूरसंचार कनेक्टिविटी का लाभ उठाने की दिशा में भारत के अभिनव दृष्टिकोण को मान्यता दी गई।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…