प्रश्न – 19 मार्च, 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर स्क्वैश (WPS) लीग का स्पोर्ट्स कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया?
(a) दीपिका पल्लीकल
(b) सौरव घोषाल
(c) हरिंदर पाल संधू
(d) जोशना चिनप्पा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मार्च, 2026 को भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल को इस वर्ष अगस्त में होने वाली वर्ल्ड प्रीमियर स्क्वैश (डब्ल्यूपीएस) लीग का स्पोर्ट्स कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- इस नई ग्लोबल लीग का पहला एडिशन अगस्त 2026 में शुरू होगा।
- इसमें मुकाबले का फॉर्मेट, खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन के तरीके और अंपायरिंग के स्टैंडर्ड शामिल हैं।
- स्क्वैश वर्ष 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों में पदार्पण करेगा।
- घोषाल ने इससे पहले प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) के पुरुष अध्यक्ष तथा पीएसए और वर्ल्ड स्क्वैश (खेल की वैश्विक शासी निकाय) के संयुक्त खिलाड़ी आयोग के सह अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
- वह पीएसए वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष हैं।
- उनके नाम 11 खिताब, 9 एशियन गेम्स मेडल और 20 वर्षीय एलीट मुकाबलों का अनुभव दर्ज है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…