वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे

प्रश्न – हाल ही में कब ‘वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे’ मनाया गया?
(a) 23 जुलाई
(b) 25 जुलाई
(c) 20 जुलाई
(d) 27 जुलाई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 जुलाई‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में पहला ‘वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे’ (World Drowning Prevention Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-डूबने से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल‚ 2021 में प्रतिवर्ष 25 जुलाई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • डूबना (डूबने से हुई मृत्यु) विश्व भर में एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गया है।
  • हर साल, अनुमानित 236,000 लोग डूब जाते हैं, जिससे डूबना दुनिया भर में एक बड़ी जन स्वास्थ्य समस्या बन गई है।
  • 1-24 वर्ष की आयु के बच्चों और युवाओं में डूबना दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
  • डूबना अनजाने में चोट लगने से होने वाली मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण है, जो सभी चोट-संबंधी मौतों का 7% है।
  • निम्न और मध्यम आय वाले देशों में अनजाने में डूबने से होने वाली मौतों का 90% से अधिक हिस्सा है
  • दुनिया में डूबने की आधी से ज़्यादा घटनाएँ विश्व स्वास्थ्य संगठन के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में होती हैं

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/drowning-prevention-day