वर्ल्ड एथलेटिक्स की नई महिला एथलीट श्रेणी पात्रता नियमावली

प्रश्न – 30 जुलाई, 2025 को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल द्वारा महिला श्रेणी में प्रतिस्पर्धा हेतु नई पात्रता शर्तें लागू की गईं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) ये नए नियम 1 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगे।
(b) महिला श्रेणी में भाग लेने वाली प्रत्येक एथलीट को SRY जीन परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।
(c) SRY परीक्षण केवल रक्त के नमूने से ही किया जाएगा।
(d) इस प्रक्रिया की निगरानी संबंधित सदस्य महासंघों द्वारा की जाएगी।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 जुलाई, 2025 को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने महिला श्रेणी में प्रतिस्पर्धा के लिए नई पात्रता शर्तों को मंजूरी प्रदान की।
  • यह नियम 1 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगे और 13 सितंबर से शुरू हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो 2025 में लागू होंगे।
  • महिला श्रेणी में भाग लेने वाली प्रत्येक एथलीट को एक बार के लिए SRY जीन परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।
  • यह परीक्षण गाल की झिल्‍ली या रक्त के नमूने से किया जाएगा।
  • परीक्षण का उद्देश्य एथलीट का जैविक लिंग निर्धारित करना है, जो महिला श्रेणी की निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा।
  • यह प्रक्रिया संबंधित सदस्य महासंघों द्वारा निगरानी में की जाएगी।
    ० पृष्ठभूमि में कार्य कर रही कार्यसमिति ने कानून, विज्ञान, खेल और
    समाज में हुए बदलावों का अध्ययन कर निम्न सिफारिशें कीं हैं –
  • महिला श्रेणी की स्पष्ट परिभाषा और उद्देश्य तय करना
  • डीएसडी (लिंग विकास में अंतर)और ट्रांसजेंडर नियमों का एकीकरण
  • डीएसडी एथलीटों के लिए विशेष संक्रमणकालीन प्रावधान
  • सभी महिला प्रतिभागियों के लिए पूर्व स्वीकृति की प्रक्रिया
  • XY गुणसूत्र वाले विविध लिंग के एथलीटों के लिए भविष्य की पहलें
  • पात्रता नियम 3.5 के अनुसार महिला श्रेणी में भाग लेने के लिए पात्रता –
  • जैविक महिलाएं (Biological females)
  • वे जैविक महिलाएं जिन्होंने पुरुष लिंग की पुष्टि के लिए टेस्टोस्टेरोन का उपयोग किया है (TUE के तहत), वे 4 वर्षों की न्यूनतम अवधि के बाद ही भाग ले सकती हैं।
  • वे जैविक पुरुष जिन्हें पूर्ण एण्ड्रोजन असंवेदनशीलता सिंड्रोम है और जिन्होंने पुरुष यौन विकास नहीं पाया।
  • वे जैविक पुरुष जिनमें डीएसडी है और जो संक्रमणकालीन प्रावधानों को पूरा करते हैं।
  • संक्रमणकालीन प्रावधान ट्रांसजेंडर महिलाओं पर लागू नहीं होते क्योंकि वर्तमान नियमों के तहत कोई ट्रांसजेंडर महिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा नहीं कर रही है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldathletics.org/news/press-releases/sry-gene-test-athletes-female-category

https://www.thehindu.com/sport/world-athletics-mandates-gene-test-for-female-category-eligibility/article69875401.ece