वर्ल्ड एक्सपो 2025 ओसाका

प्रश्न – वर्ल्ड एक्सपो 2025 ओसाका से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह एक्सपो 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर ,2025 के मध्य ओसाका,जापान में आयोजित किया जा रहा है
  2. इस एक्सपो में भारत मंडप ने शीर्ष पांच सबसे प्रशंसित मंडपों में स्थान बनाया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर ,2025 के मध्य वर्ल्ड एक्सपो 2025 ओसाका का आयोजन ओसाका,जापान में किया जा रहा है
  • इसका मुख्य विषय है – ‘हमारे जीवन के लिए भविष्य के समाज का डिजाइन’
  • इस एक्सपो में 160 से अधिक देशों और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया।
  • इसमें अनुमानत: 28 मिलियन आगंतुकों की उम्मीद है।
  • इस एक्सपो में भारत मंडप ने शीर्ष पांच सबसे प्रशंसित मंडपों में स्थान बनाया है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, फ्रांस और जापान जैसे वैश्विक दिग्गजों के साथ स्थान दिए गए भारत मंडप की लोकप्रियता एक्सपो अधिकारियों, जापानी नागरिकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन जुड़ाव से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है।
  • संस्कृति मंत्रालय को पहली बार मंडप में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है
  • जबकि पहले इसका प्रबंधन वाणिज्य मंत्रालय करता था।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और क्रियान्वयन में सहयोग के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2134983

https://www.expo2025.or.jp/en