वर्चुअल भारत पर्व‚ 2021

प्रश्न-26-31 जनवरी‚ 2021 के मध्य किस मंत्रालय द्वारा वर्चुअल भारत पर्व‚ 2021 का आयोजन किया जा रहा है?
(a) गृह मंत्रालय
(b) संस्कृति मंत्रालय
(c) पर्यटन मंत्रालय
(d) रक्षा मंत्रालय
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 26-31 जनवरी‚ 2021 के मध्य पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘वर्चुअल भारत पर्व-2021’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • वर्चुअल भारत पर्व का उद्घाटन 26 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में लोक सभा अध्यक्ष‚ ओम बिड़ला द्वारा किया गया।
  • इस दौरान पर्यटन मंत्रालय ने भारत पर्व‚ 2021 में तीन वर्चुअल मंडप‚ देखों अपना देश‚ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ओैर अतुल्य भारत समर्पित किया।
  • वर्चुअल भारत पर्व‚ 2021 के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी मंडप में हाई रेजॉल्यूशन वीडियो‚ चित्रों और ई-ब्रोशरों आदि के साथ गंतव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी मंडप में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेयरिंग की अवधारणा के माध्यम से विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच मेलजोल एवं आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) के विचारों को भी प्रदर्शित किया गया है।
  • दूसरा मंडप ‘देखो अपना देश’अभियान के ऊपर है‚ जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन और घरेलू यात्रियों की निरंतरता को बढ़ावा देना है।
  • ‘देखो अपना देश’ मंडप‚ देश की विभिन्न पर्यटन संपत्तियों और उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए‚ अपने नागरिकों को भारत के विभिन्न पर्यटन प्रस्तावों और अनुभवों का भी प्रदर्शन करता है।
  • ‘अतुल्य भारत’ मंडप में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के बारे में जानकारी शामिल की गई है‚ जिसमें देश के पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक-से- अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से लिंक प्रदान किए गए हैं और विभिन्न प्रसंगों और विषयों पर वीडियो भी शामिल किए गए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि भारत पर्व का आयोजन 2016 से प्रत्येक वर्ष 26 से लेकर 31 जनवरी तक पर्यटन मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के सामने किया जाता है।
  • इस विशाल आयोजन में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने और देश की समृद्ध और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने की परिकल्पना की गई है।
  • भारत पर्व में ‘‘एसेंस ऑफ इंडिया’’ का उत्सव मनाया जाता है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianairforce.nic.in/content/virtual-bharat-parv-2021