प्रश्न – 18 दिसंबर, 2025 को वन हेल्थ मिशन पर साइंटिफिक स्टीयरिंग कमेटी की चौथी बैठक-2025 कहां आयोजित की गई?
(a) मुंबई (b) हैदराबाद
(c) नई दिल्ली (d) लखनऊ
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 दिसंबर, 2025 को वन हेल्थ मिशन पर साइंटिफिक स्टीयरिंग कमेटी की चौथी बैठक-2025 नई दिल्ली में आयोजित की गई
- इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के. सूद ने की
- नेशनल वन हेल्थ मिशन (NOHM) भारत सरकार का मानव, पशु और पर्यावरण के बीच स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए पूरे समाज का एक दृष्टिकोण है।
- प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय (OPSA) द्वारा संचालित, यह स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 16 से ज़्यादा मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों को एक साथ लाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2206482®=3&lang=2