प्रश्न – ‘वन-स्टॉप’ यात्रा प्रणाली के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 12 नवंबर, 2025 को खाड़ी सहयोग परिषद ने सदस्य देशों के नागरिकों के लिए सीमा पार आवागमन को सरल बनाने के लिए डिजाइन की गई ‘वन-स्टॉप’ यात्रा प्रणाली को मंजूरी देने की घोषणा की।
- इसका पहला पायलट चरण इस वर्ष दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच शुरू किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 नवंबर, 2025 को खाड़ी सहयोग परिषद ने सदस्य देशों के नागरिकों के लिए सीमा पार आवागमन को सरल बनाने के लिए डिजाइन की गई ‘वन-स्टॉप’ यात्रा प्रणाली को मंजूरी देने की घोषणा की।
- इसका पहला पायलट चरण इस वर्ष दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच शुरू किया जाएगा।
- यह खाड़ी देशों के आंतरिक मंत्रालयों द्वारा संचालित एक संयुक्त सीमा/पहचान और सुरक्षा मंजूरी प्रक्रिया है जिसके तहत पात्र यात्री विमान में चढ़ने से पहले एक ही चेकपॉइंट पर आव्रजन, सुरक्षा और संबंधित जाँच पूरी कर सकते हैं।
- इसके बाद खाड़ी देश के नागरिक अपने गंतव्य पर उतर सकते हैं, अपना सामान ले सकते हैं और बिना किसी और औपचारिकता के हवाई अड्डे से बाहर निकल सकते हैं।
- यदि पायलट परियोजना सफल रही, तो यात्रा-मंजूरी मॉडल का विस्तार सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात सहित सभी छह खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) सदस्य देशों तक किया जाएगा।
- नई प्रणाली को सदस्य देशों के बीच यात्रा संबंधी उल्लंघनों को ट्रैक करने और साझा करने के लिए एक एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म द्वारा भी समर्थित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय यात्रा को तेज और अधिक कुशल बनाना है।
- यह नई यात्रा प्रणाली यूरोपीय संघ में अपनाई गई शेंगेन शैली के समन्वय को प्रतिबिंबित करती है, जो एक अधिक संबद्ध और सुलभ ब्लॉक के निर्माण के लिए जी.सी.सी. की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…