वन महोत्सव

Van Mahotsava 2017 - July 1 (Saturday) to July 7 (Friday)

प्रश्न-किस वर्ष से प्रत्येक जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है?
(a) वर्ष 1950
(b) वर्ष 1952
(c) वर्ष 1954
(d) वर्ष 1955
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 जुलाई, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुकरैल पूर्वी, जरहरा वन ब्लॉक में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
  • यह वन महोत्सव 7 जुलाई, 2017 को समाप्त हुआ।
  • वन महोत्सव के दौरान गंगा तट पर स्थित 27 जनपदों में विशेष वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया।
  • 5 जुलाई, 2017 को मुख्यमंत्री ने गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) में गंगा तट पर विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
  • वन महोत्सव के दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 6.55 करोड़ पौधे लगाए गये।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वन विभाग की स्मारिका तथा ‘धार्मिक वाटिका’ पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 1950 से देश में प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
  • इसकी शुरूआत तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री के.एम. मुंशी द्वारा की गई थी।
  • इसी अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों के 10 बच्चों को स्कूल बैग, यूनीफॉर्म तथा पुस्तकें प्रदान कर शैक्षिक सत्र वर्ष 2017-18 हेतु ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया तथा इस अभियान के नामांकन रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

संबंधित लिंक
http://www.festivalsofindia.in/Van-Mahotsav/Index.aspx
https://en.wikipedia.org/wiki/Van_Mahotsav
http://www.patrika.com/news/lucknow/chief-minister-yogi-adityanath-uttar-pradesh-van-mahotsav-big-statement-hindi-news-1613544/
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=391