वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD सी0एम0 फेलो)

प्रश्न – वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD सी0एम0 फेलो) के अंतर्गत फेलो की नियुक्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. प्रत्येक जनपद में 1 OTD Fellow आर्थिक विकास के लिए नियुक्त किया जाएगा।
  2. प्रत्येक जनपद में 1 OTD Fellow डेटा विश्लेषक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
  3. फेलो की नियुक्ति केवल मंडल स्तर पर की जाएगी।
    सही उत्तर चुनिए—
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 मई, 2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD सी0एम0 फेलो) के संचालन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD CM Fellow) का उद्देश्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुँचाने के लक्ष्य में जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना है।
  • इसके दृष्टिगत प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला OTD सेल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 01 OTD Fellow (आर्थिक विकास) एवं 01 OTD Fellow (डेटा विश्लेषक) को OTD CM Fellow के रूप में आबद्ध किये जाने का निर्णय लिया गया है।
  • फेलो विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कृषि, उद्योग, निवेश, अवसंरचना, पर्यटन, रोजगार तथा जिला घरेलू उत्पाद (DDP) से सम्बन्धित संकेतांकों की नियमित समीक्षा किये जाने में सहयोग करेंगे तथा डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए मासिक एवं त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करेंगे।
  • इसके लिए नियोजन विभाग द्वारा विकसित डैशबोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं KPI आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तथ्यपरक एवं परिणामोन्मुख बनेगी।
  • OTD CM Fellow हेतु सम्बन्धित विषयों में परास्नातक उपाधि की पात्रता एवं अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है, जबकि अनिवार्य अर्हता की उपाधि में निर्धारित प्रतिशत, शोध प्रकाशन एवं प्रासंगिक अनुभव को अधिमान दिया जायेगा।
  • चयनित फेलो को 50,000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक, लैपटॉप, यात्रा भत्ता एवं आवासीय सुविधा/भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • यह कार्यक्रम प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकृत किया जा सकेगा।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत OTD CM फेलो का चयन स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एस0टी0सी0), उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (50 अंक) अधिमानी अर्हता (30 अंक) $ साक्षात्कार (20 अंक) – कुल 100 अंक।
  • प्रारम्भिक कार्यकाल 01 वर्ष का होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकृत किया जा सकेगा।
  • OTD CM फेलो द्वारा स्थानीय संसाधन, सम्भावनाओं एवं निवेश अवसरों का विश्लेषण कर साक्ष्य-आधारित विकास रणनीतियां तैयार करने में जिला के सेल को सहयोग प्रदान किया जायेगा, जिससे विभिन्न अन्तर्निहित विभागीय योजनाओं के बेहतर प्राथमिकता निर्धारण एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dnpindia.in/states/uttarpradesh/up-news-govt-launches-otd-cm-fellowship-step-by-step-guide-to-apply-for-rs-50k-stipend-job/601117/