वन्यजीव सप्ताह

प्रश्न – वर्ष 2025 में देशभर में वन्यजीव सप्ताह कब मनाया गया?
(a) 1 से 5 अक्टूबर
(b) 2 से 8 अक्टूबर
(c) 3 से 9 अक्टूबर
(d) 4 से 10 अक्टूबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 से 8 अक्टूबर, 2025 देशभर में वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week) मनाया गया
  • इस वर्ष यह सेवा पर्व विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है
  • उद्देश्य — वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार करना
  • यह सप्ताह महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सभी प्राणियों के लिए अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • इस सप्ताह को पहली बार वर्ष 1972 में मनाया गया था।
  • यह कार्यक्रम राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • NBWL, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है।
  • इस वन्यजीव सप्ताह समारोह के अंतर्गत, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ मानेसर में ‘नमो वन’ की आधारशिला रखी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2174078

https://moef.gov.in/wildlife?utm