प्रश्न – 17 फरवरी, 2026 को ‘वनजीवी दीदी’ पहल किस टाइगर रिज़र्व में शुरू की गई?
(a) सिमिलिपाल टाइगर रिज़र्व (b) पलामू टाइगर रिज़र्व
(c) कान्हा टाइगर रिज़र्व (d) रणथंभौर टाइगर रिज़र्व
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 फरवरी, 2026 को, पलामू टाइगर रिज़र्व के दक्षिणी प्रभाग द्वारा 17 चिन्हित गांवों में ‘वनजीवी दीदी’ पहल शुरू की गई।
- गारू रेंज में शुरू की गई इस पहल के तहत शिक्षित महिलाओं को पीटीआर एंबेसडर बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
- प्रत्येक गांव से 18 महिलाओं को शामिल किया है।
- इनमें से अधिकांश महिलाएं कॉलेज पास हैं या स्नातक पाठ्यक्रम कर रही हैं,जबकि कुछ अन्य महिलाएं जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण के घरेलू तरीकों में निपुण हैं।
- पीटीआर के राजदूत के रूप में, उन्हें अपने-अपने इलाकों में और आसपास के लोगों को जंगल और वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने के लिए प्रेरित करने का कार्य सौंपा गया है।
- प्रत्येक वनजीवी दीदी को प्रति माह 3,000 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।
- यह परियोजना शुरू में दो महीने के लिए है और इसकी सफलता की समीक्षा के बाद आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।
- वनजीवी दीदियां अपने गांव में प्राथमिक शिक्षा भी प्रदान करेंगी,जिससे स्कूलों में बच्चों के नामांकन में वृद्धि होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…