वंदना कटारिया

प्रश्न – 1 अप्रैल, 2025 को भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की।वंदना कटारिया के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. वंदना कटारिया भारत की सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।
2. वर्ष 2009 में पदार्पण करने के बाद उन्होंने 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 158 गोल किए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 अप्रैल, 2025 को भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • इसके साथ ही उनके 15 साल से अधिक लंबे करियर का अंत हो गया।
  • वंदना कटारिया भारत की सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।
  • वर्ष 2009 में पदार्पण करने के बाद उन्होंने 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 158 गोल किए।
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ऐतिहासिक चौथे स्थान की उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।
  • ओलंपिक खेलों में हैट्रिक लगाने वाली पहली और अब तक की एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)।
  • रियो 2016 और टोक्यो 2020 ओलंपिक, दो विश्व कप (2018, 2022), तीन कॉमनवेल्थ गेम्स (2014–2022), और तीन एशियन गेम्स (2014–2022) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ( वर्ष 2016 और 2023) और एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप (वर्ष 2022) में स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया, साथ ही वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और अन्य प्रमुख टूर्नामेंटों में रजत पदक जीते।
  • वह वर्ष 2013 में जूनियर विश्व कप में कांस्य विजेता टीम का भी हिस्सा थीं।
  • वर्ष 2025 में उद्घाटन महिला हॉकी इंडिया लीग में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
  • वंदना को वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार और वर्ष 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला तिलो रौतेली पुरस्कार (2021) उन्हें दिया गया था
  • वंदना को हॉकी इंडिया के पुरस्कार –
  • बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार (2014): वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
  • धनराज पिल्ले पुरस्कार (2022 और 2023): वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में उन्हें यह पुरस्कार मिला।
  • हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट्स अवार्ड (2022): असाधारण उपलब्धि के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/sports/hockey/story/vandana-katariya-international-retirement-indian-womens-team-2702094-2025-04-01

journey-of-grit-glory-and-legacy-9282383 https://www.news18.com/sports/vandana-katariya-bids-farewell-to-international-hockey-a-.html