‘लॉयड’ बीमा कंपनी को भारत में शाखा खोलने की अनुमति

Lloyd's gets final approval from IRDAI to open branch in India

प्रश्न-भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसकी स्थापना बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण एक्ट, 1999 के तहत की गई थी।
2. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
उपरोक्त कथनों में कौन-कौन से तथ्य सत्य हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 जनवरी, 2017 को भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने ‘लॉयड’ (Lloyd) बीमा कंपनी को भारत में अपनी पहली शाखा खोलने की अंतिम अनुमति प्रदान की।
  • ‘लॉयड’ विश्व की विशेषज्ञ बीमा और पुनर्बीमा कंपनी है।
  • भारत में इस कंपनी का प्रतिनिधि-कार्यालय मुंबई में स्थित है।
  • अप्रैल 2017 तक लॉयड द्वारा भारत में पहली शाखा खोलने की योजना है।
  • अप्रैल, 2000 में आईआरडीएआई की स्थापना बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण एक्ट, 1999 के तहत की गई थी।
  • वर्ष 2001 में इसका मुख्यालय नई दिल्ली से हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया गया।
  • इस प्राधिकरण में एक अध्यक्ष, पांच पूर्णकालिक और चार अंशकालिक सदस्य होते हैं।
  • वर्तमान में इसके अध्यक्ष टी.एस. विजयन हैं।

संबंधित लिंक
https://www.lloyds.com/news-and-insight/press-centre/press-releases/2017/01/lloyds-to-open-india-branch-in-advance-of-april-reinsurance-renewals
http://indianexpress.com/article/business/business-others/lloyds-gets-final-irdai-approval-to-open-branch-in-april-this-year-4482632/
http://economictimes.indiatimes.com/industry/banking/finance/lloyds-gets-final-approval-from-irdai-to-open-branch-in-india/articleshow/56665640.cms
http://www.business-standard.com/article/companies/lloyd-s-gets-final-approval-from-irdai-to-open-branch-in-india-117011900776_1.html