प्रश्न-भारत का पहला ‘लैवेंडर महोत्सव’ का आयोजन किस राज्य/संघ शासित प्रदेश में किया गया?
(a) गोवा
(b) जम्मू-कश्मीर
(c) अरुणाच प्रदेश
(d) केरल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- मई‚ 2022 को भारत का पहला ‘लैंवेडर महोत्सव’ जम्मू और कश्मीर के भद्रावह में आयोजित किया गया।
- इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
- इस महोत्सव का आयोजन काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन्स द्वारा किया गया है।
- यह महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशन में संचालित किया गया।
- लैवेडर एक वनस्पति है‚ जिससे प्राप्त तेल व जल से सुगंधित उत्पादों का निर्माण किया जाता है।
- लैवंडर का पानी‚ जो लैंवडर के तेल से अलग होता है‚ जिसका उपयोग अगरबत्ती बनाने के लिए किया जाता है।
- पर्पल या लैंवडर क्रांति वर्ष 2016 में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्रालय द्वारा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के सहयोग से ‘अरोमा मिशन’ के माध्यम से शुरू की गई थी।
- मिशन के तहत‚ पहली बार लैवंडर के पौधे मुफ्त वितरित किए गए थे।
- इसके अंतर्गत जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों में लैंवडर की खेती को बढ़ावा दिया गया।
- देश का पहला नेशनल इंस्टीटयूट आफ हाई एल्टीटयूट मेडिसन (National Institute of High Altitute Medicine) का निर्माण भद्रवाह जम्मू कश्मीर में किया जा रहा है।
- अरोमा मिशन क्या है?
- देश में सुगंधित तेलो के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा अरोमा मिशन का प्रारंभ किया गया है। इसके तहत सुगांधित फसलों की कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- इसके पहले चरण के दौरान 6000 हेक्टेयर भूमि पर कैवेंडर खेती की गई और देश भर के 46 आकांक्षी जिलों (ASPirational District) को कवर किया गया।
- इसके तहत 44‚000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया।
- अरोमा मिशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 45‚0000 से अधिक कुशल मानव संसाधनों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा।
- इससे देशभर के 75‚000 से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होगें।
- इसके लिए नेाडल प्रयोगशाला केंद्रीय औषधीय और सुगंधित पौधा संस्थान (सीआईएमएपी) लखनऊ है।
- मिशन के अंतर्गत अपेक्षित परिणामों में निम्नलिखित लक्ष्य को शामिल किया गया है-
- देश भर में वर्षा सिचिंत/अपघटित भूमि में सुगंधित फसलों की कृषि को बढ़ावा देना।
- सुगंधित फसल की खेती के तहत 5500 हेक्टेयर का अतिरिक्त क्षेत्र बढ़ाना।
- किसानों/उत्पादकों के लिए लाभदायक मूल्य सुनिश्चित करने के लिए बाजार पुनर्खरीद तंत्र को बढ़ावा देना।
- यह जम्मू-कश्मीर में पर्पल क्रांति के तहत स्टार्ट-अप‚ स्टैंड अप इंडिया के तहत एक अवसर प्रदान करने में सहायक होगा
- यह 2022 तक कृषको की आय को दोगुना करने के सरकार के नीति के अनुरूप है।
लेखक-पंकज तिवारी
संबंधित लिंक भी देखें…