प्रश्न – लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) द्वितीय चरण में 9 जिलों को शामिल किया गया है।
(b) प्रथम चरण केवल देहरादून जिले में लागू हुआ था।
(c) मुख्यमंत्री ने 9 मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाई।
(d) परियोजना के अंतर्गत कक्षा 6-10 तक के छात्र लाभान्वित होते हैं।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अप्रैल, 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
- धामी ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 9 मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी।
- मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय परिसर में मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलोकन किया और 9 मोबाइल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
- प्रथम चरण में राज्य के 4 जिलों क्रमशः चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफल संचालन रहा जिसके अभूतपूर्व परिणाम को देखते हुए राज्य के शेष जनपदों में आज लैब ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया गया है।
- उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।
- परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवाहारिक प्रदर्शनों/मॉडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा 6-10 तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषय के पाठ्यक्रम को ओर अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
- प्रदेश में परियोजना के द्वितीय चरण क्रियान्वयन शेष नौ जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…