प्रश्न – 19 फरवरी, 2026 को जिम्बाब्वे द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय स्तर के लेनाकापाविर (Lenacapavir) एचआईवी-निरोधक कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- लेनाकापाविर एक दीर्घकालिक (long-acting) सबक्यूटेनियस इंजेक्शन है, जिसे वर्ष में दो बार दिया जाता है।
इसे जिम्बाब्वे की मेडिसिन्स कंट्रोल अथॉरिटी (MCAZ) ने दिसंबर, 2025 में एचआईवी उपचार (treatment) के लिए स्वीकृति दी थी। - यह दवा दैनिक प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PrEP) गोलियों के विकल्प के रूप में कार्य करती है और नियमितता (adherence) की समस्या को कम कर सकती है।
- कार्यक्रम का प्रारंभिक क्रियान्वयन 24 केंद्रों पर किया जा रहा है तथा लगभग 46,000 उच्च-जोखिम वाले व्यक्तियों को लक्षित किया गया है।
यह कार्यक्रम पूर्णतः जिम्बाब्वे सरकार द्वारा वित्तपोषित है और इसमें किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी का सहयोग नहीं है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही नहीं हैं?
(a) केवल 2 और 5 (b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2, 4 और 5 (d) केवल 5
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 फरवरी, 2026 को जिम्बाब्वे ने एचआईवी रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर लेनाकापाविर (Lenacapavir) कार्यक्रम की शुरुआत की।
- वर्ष में केवल दो बार लगाए जाने वाला यह इंजेक्शन एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए एक अत्यंत प्रभावी विकल्प माना जा रहा है।
- इस पहल के साथ जिम्बाब्वे उन अग्रणी देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने दीर्घकालिक इंजेक्शन आधारित एचआईवी-निरोधक व्यवस्था को सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का हिस्सा बनाया है।
- इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ देश के स्वास्थ्य मंत्री डगलस मोम्बेशोरा की उपस्थिति में हुआ।
- लेनाकापाविर एक सबक्यूटेनियस इंजेक्शन है, जिसे हर छह महीने में एक बार दिया जाता है।
- क्लिनिकल परीक्षणों में इसकी प्रभावशीलता लगभग 100 प्रतिशत पाई गई है।
- यह दवा दैनिक रूप से ली जाने वाली प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PrEP) गोलियों की आवश्यकता को समाप्त कर देती है, जिससे दवा लेने की नियमितता (adherence) की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है
- लेनाकापाविर को गिलियड साइंसेज़ ने विकसित किया है
- नवंबर, 2025 में जिम्बाब्वे की मेडिसिन्स कंट्रोल अथॉरिटी (MCAZ) ने इसे एचआईवी रोकथाम के लिए स्वीकृति प्रदान की।
- यह कार्यक्रम अमेरिकी सरकार और ग्लोबल फंड के वित्तीय सहयोग से संभव हो सका है।
- प्रारंभिक चरण में यह कार्यक्रम देशभर के 24 केंद्रों पर लागू किया जाएगा और लगभग 46,000 उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को लक्षित करेगा।
- इनमें किशोरियाँ, युवा महिलाएँ, यौन कर्मी और अन्य संवेदनशील समूह शामिल हैं, जो नए संक्रमणों के अधिक जोखिम में रहते हैं।
- जिम्बाब्वे एचआईवी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक रहा है।
- वर्ष 2000 के आसपास संक्रमण दर 34 प्रतिशत तक पहुँच गई थी, जो अब घटकर लगभग 12 प्रतिशत रह गई है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…