लेंगटेकाई पुल

प्रश्न – 17 फरवरी, 2026 को मिजोरम में तलावंग नदी पर बने लेंगटेकाई पुल के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस पुल का निर्माण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वित्त पोषण से 43.83 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
(b) यह पुल 100 मीटर लंबा तथा 7.5 मीटर चौड़ा है, जिसमें दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं।
(c) इस पुल को अधिकतम 250 मीट्रिक टन भार वहन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
(d) आधिकारिक तौर पर इस पुल को फेथ ब्रिज नाम से जाना जाता है।

उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 फरवरी, 2026 को मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने तलावंग (Tlawng) नदी पर बने लेंगटेकाई पुल का उद्घाटन किया
  • यह एक प्रमुख अवसंरचना परियोजना है जिसका निर्माण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वित्त पोषण से 43.83 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
  • आधिकारिक तौर पर इस पुल को फेथ ब्रिज नाम से जाना जाता है।
  • यह पुल 100 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा है, तथा इसके दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं।
  • इसे 385 मीट्रिक टन तक का भार वहन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह पुल पुराने बेली पुलों की जगह लेगा जिनकी भार वहन क्षमता सीमित थी और अतीत में कई बार क्षतिग्रस्त हो चुके थे।
  • रणनीतिक रूप से यह पुल मामित जिले के लिए एक महत्वपूर्ण गलियारे का काम करता है, जहां लगभग 90 गांवों में लगभग 85,000 लोग रहते हैं।
  • नया पुल आइजोल, लेंगपुई हवाई अड्डे और त्रिपुरा के पास स्थित मामित जिले के बीच संपर्क को बढ़ाता है।
  • इस पुल का निर्माण पोद्दार इंफ्रा टेक द्वारा किया गया था, जिसमें फोर्स स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड से डिजाइन परामर्श, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे से प्रूफ परामर्श और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट कंसल्टेंट्स द्वारा सुरक्षा निरीक्षण शामिल था।
  • इस स्टील पुल के पुर्जे राउरकेला में निर्मित किए गए।
  • हैंगर सिस्टम के लिए थाईलैंड में निर्मित विशेष कार्बन स्टील टेंशन रॉड का उपयोग किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dipr.mizoram.gov.in/post/chief-minister-opens-strategic-lengtekai-bridge-over-tlawng-river