ली-निंग चाइना मास्टर्स, 2025

प्रश्न – 21 सितंबर, 2025 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता ली-निंग चाइना मास्टर्स, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब वेंग होंग यांग (चीन) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब हान यू (चीन)) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 – 21 सितंबर, 2025 तक HSBC BWF वर्ल्ड टूर, 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता ली-निंग चाइना मास्टर्स, 2025 शेन्ज़ेन,चीन में आयोजित हुआ।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल
  • विजेता– वेंग होंग यांग (चीन)
  • उपविजेता– लिन चुन-यी (ताइवान)
  • महिला एकल
  • विजेता– आन से – यौंग (दक्षिण कोरिया)
  • उपविजेता– हान यू (चीन)
  • पुरुष युगल
  • विजेता– किम वोन-हो और सेओ सेउंग-जे (दोनों दक्षिण कोरिया)
  • उपविजेता– सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (दोनों भारत)
  • महिला युगल
  • विजेता– जिया यि फान और झांग शु क्सियन (दोनों चीन)
  • उपविजेता– किम हये-जियोंग और कोंग ही-योंग(दोनों दक्षिण कोरिया)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता- डेचापोल पुवारानुक्रोह और सुपिस्सारा पैवसम्प्रान (दोनों थाईलैंड)
  • उपविजेता– चेन टैंग जी और तोह ई वेई (दोनों मलेशिया)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5280/china-masters-2025/results/podium/?utm_source=chatgpt.com