प्रश्न – 21 नवंबर‚ 2022 को किस क्रिकेटर ने विजय हजारे ट्रॉफी में 141 गेंदों पर 277 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?
(a) बी.साई सुदर्शन
(b) पृथ्वी शॉ
(c) नारायण जगदीशन
(d) तिलक वर्मा
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य

- तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध मैच में 2 विकेट पर 506 रन बनाए‚ जो पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक टीम स्कोर है।
- पिछला रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था‚ जिसने इस वर्ष की शुरुआत में नीदरलैंड्स के खिलाफ चार विकेट पर 498 रन बनाए थे।
- भारत में लिस्ट ए में सर्वाधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड मुंबई के नाम था‚ जिसने वर्ष 2021 में जयपुर में पुदुचेरी के खिलाफ चार विकेट पर 457 रन बनाए थे।
लेखक -विजय
संबंधित लिंक भी देखें…