लिगिया नोरोन्हा

प्रश्न-25 फरवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा को किस पद पर नियुक्त किया?
(a) डब्ल्यू.एच.ओ. के सहायक महासचिव
(b) सहायक महासचिव एवं न्यूयॉर्क स्थिति यूएनईपी कार्यालय का प्रमुख
(c) आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री
(d) आईएलओ के सहायक महानिदेशक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 फरवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा (Ligia Noronha) को सहायक महासचिव एवं न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) कार्यालय का प्रमुख (Head) नियुक्त किया।
  • लिगिया नोरोन्हा को सतत विकास के क्षेत्र में लगभग 30 वर्ष का अनुभव है।
  • वे नैरोबी में यूएनईपी के आर्थिक विभाग में बतौर निदेशक काम कर चुकी हैं।
  • यूएनईपी में जुड़ने से पूर्व वह नई दिल्ली स्थित ‘द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (TERI) में कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान समन्वय) और संसाधन, नियमन और वैश्विक सुरक्षा अनुभाग की निदेशक भी रह चुकी हैं।
  • इस पद पर वह भारत के अर्थशास्त्री सत्या त्रिपाठी का स्थान लेंगी।
  • जो वर्ष 2018 में इस पद पर नियुक्त हुए थे।
  • यूएनईपी के बारे में-
  • यह पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का नियंत्रण करने वाली संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना 5 जून, 1972 को संयुक्त राष्ट्र मानव पर्यावरण सम्मेलन के परिणामस्वरूप की गई थी।
  • इसका मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है।
  • वर्तमान में इंगर एंडरसन (Inger Andersen) इसकी कार्यकारी निदेशक हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://theprint.in/diplomacy/indian-economist-ligia-noronha-appointed-as-un-assistant-secretary-general/612165/#:~:text=United%20Nations%3A%20UN%20chief%20Antonio,Nations%20Environment%20Programme%20(UNEP).