प्रश्न-4 मार्च‚ 2021 को लाल चावल की पहली खेप को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना किया गया। लाल चावल के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) लाल चावल में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है।
(b) यह चावल असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में किसी भी रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल किए बिना उगाया जाता है।
(c) चावल की इस किस्म को लाल धान कहा जाता है‚ जो असमिया भोजन का अभिन्न अंग है।
(d) प्रमुख चावल निर्यातक एलटी फूड्स द्वारा लाल चावल का निर्यात किया जा रहा है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 4 मार्च‚ 2021 को ‘लाल चावल’ की पहली खेप को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना किया गया।
- इसका उद्देश्य भारत की चावल निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना है।
- ‘लाल चावल’ में आयरन की प्रचुर मात्रा है‚ जो असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में किसी भी रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल किए बिना उगाया जाता है।
- चावल की इस किस्म को ‘बाओ-धान’ कहा जाता है‚ जो असमिया भोजन का अभिन्न अंग है।
- प्रमुख चावल निर्यातक एलटी फूड्स द्वारा लाल चावल का निर्यात किया जा रहा है।
- लाल चावल की निर्यात किए गए खेप को एपीडा के अध्यक्ष डॉ. एम अंगमुथु ने हरियाणा के सोनीपत से अमेरिका के लिए रवाना किया।
- लाल चावल के निर्यात में वृद्धि होने के साथ ही ब्रह्मपुत्र के बाढ़ वाले मैदानी इलाकों के किसान परिवारों की आय में वृद्धि होगी।
- एपीडा (एपीईडीए) विभिन्न हितधारकों के साथ सहयोग के माध्यम से चावल के निर्यात को बढ़ावा देता है।
- सरकार ने एपीडा के अंतर्गत चावल निर्यात संवर्धन मंच (आरईपीएफ) की स्थापना की थी।
- चावल निर्यात संवर्धन मंच (आरईपीएफ) चावल उद्योग‚ निर्यातकों‚ एपीईडीए‚ वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों और पश्चिम बंगाल‚ उत्तर प्रदेश‚ पंजाब‚ हरियाणा‚ तेलंगाना‚ आंध्र प्रदेश‚ असम‚ छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा सहित प्रमुख चावल उत्पादक राज्यों के निदेशकों का प्रतिनिधित्व करता है।
- वर्ष 2020-21 में अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान गैर-बासमती चावल के शिपमेंट में प्रभावशाली वृद्धि हुई है।
- अप्रैल-जनवरी‚ 2021 के दौरान गैर-बासमती चावल का निर्यात 26058 करोड़ रुपये (3506 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का रहा‚ जबकि अप्रैल-जनवरी‚ 2020 के दौरान यह 11543 करोड़ रुपये (1627 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था।
- गैर-बासमती के निर्यात में रुपया अवधि में 125 प्रतिशत और 115 प्रतिशत डॉलर की वृद्धि देखी गई है।
संबंधित लिंक भी देखें…