प्रश्न – 21 अगस्त, 2025 को भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी लार्ड स्वराज पॉल का निधन हो गया। इनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- भारत सरकार ने उन्हें 1983 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था ।
- वे ब्रिटेन की हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य और डेप्युटी स्पीकर भी थे
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अगस्त, 2025 को भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी लार्ड स्वराज पॉल का निधन हो गया
- वे 94 वर्ष के थे
- वे कैपेरो (Caparo) समूह के संस्थापक-अध्यक्ष थे ।
- वर्ष 1996 में उन्हें कंज़र्वेटिव प्रधानमंत्री जॉन मेजर के कार्यकाल में लेबर पार्टी का आजीवन सहकर्मी नियुक्त किया गया था
- वे ब्रिटेन की हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य और उप-सभापति भी थे
- वह हाउस ऑफ लॉर्ड्स के उप-सभापति का पद संभालने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति थे
- वर्ष 2009 में उन्हें प्रिवी काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया था।
- भारत सरकार ने उन्हें 1983 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…