प्रश्न – ‘लाडो सखी’ योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 28 जुलाई, 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘लाडो सखी’ योजना का शुभारंभ किया।
- इस योजना के तहत बेटी पैदा होने पर हर ‘लाडो सखी’ को 2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जुलाई, 2025 को अंबाला जिले में आयोजित राज्य-स्तरीय तीज उत्सव के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘लाडो सखी’ योजना का शुभारंभ किया।
- इस योजना का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक गति देना है।
- इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए ‘लाडो सखी’ को लगाया जाएगा।
- यह ‘लाडो सखी’ आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता, आशा वर्कर व ए.एन.एम. बहनें गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान देखभाल करेगी।
- इस योजना के तहत बेटी पैदा होने पर हर ‘लाडो सखी’ को 1 1,000/ एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ियों में ‘बढ़ते कदम: डिजिटल बाल कार्यक्रम’ शुरू करने की घोषणा की।
- यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नन्हे बच्चों की देखभाल और शिक्षा में मदद करेगा।
- कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में 131 महिला सांस्कृतिक केन्द्रों का उद्घाटन किया।
- इन केंद्रों में महिलाएं भजन, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…