प्रश्न – 14 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च किया गया “लाइव केस डैशबोर्ड” को निम्न में से किस रूप में विकसित किया गया है?
(a) ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना
(b) एलआईएमबीएस (कानूनी सूचना प्रबंधन और ब्रीफिंग प्रणाली)
(c) डिजिटल इंडिया मिशन
(d) राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी)
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 अक्टूबर, 2025 को कानून और न्याय मंत्रालय के विधि मामलों के विभाग द्वारा नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में “लाइव केस” डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया।
- यह डैशबोर्ड लीगल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट एंड ब्रीफिंग सिस्टम (LIMBS) के अंतर्गत विकसित किया गया है।
- इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने किया।
- मंत्रालय द्वारा डैशबोर्ड के उपयोग और उसकी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया।
- इस डैशबोर्ड के माध्यम से अदालतों में लंबित सरकारी मामलों की स्थिति को रियल टाइम में देखा जा सकेगा।
- इसके अंतर्गत आगामी सुनवाई की तिथियों, लंबित मामलों की संख्या और प्रगति से संबंधित जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई है।
- इससे न केवल मामलों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी, बल्कि विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय भी सशक्त होगा।
- सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के माध्यम से मुकदमों के प्रबंधन को प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- वर्तमान में एलआईएमबीएस पोर्टल पर 53 मंत्रालयों और विभागों के 7,23,123 लाइव मामले उपलब्ध हैं।
- मंत्रालय के 13,175 उपयोगकर्ता और 18,458 अधिवक्ता नियमित आधार पर अदालती मामलों को अद्यतन करते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://jantaserishta.com/delhi-ncr/arjun-meghwal-inaugurated-the-live-cases-dashboard-4322531