प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद अधिनियम, 1997 में संशोधन किया गया है।
(b) संशोधन के तहत 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
(c) महिलाओं के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का चयन क्रमांक के आधार पर किया जाएगा।
(d) यह विनियम लेह और कारगिल दोनों हिल काउंसिलों पर लागू होता है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जून, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (संशोधन) विनियमन नियम, 2025को मंजूरी प्रदान की।
- यह विनियमन नियम लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद अधिनियम, 1997 में संशोधन करता है।
- इस संशोधन के अनुसार, लेह और कारगिल की हिल काउंसिलों में एक तिहाई सीटें सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
- महिलाओं के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का रोटेशन क्रमांक आधारित होगा, जो कि आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा।
- लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, लेह की स्थापना 1995 में हुई थी।
- 30 सदस्यीय परिषद में से 26 निर्वाचित होते हैं और 4 मनोनीत होते हैं।
- लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद, कारगिल की स्थापना जुलाई 2003 में की गई थी ।
- इसमें 30 सदस्य होते हैं, जिनमें से 26 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाते हैं जबकि 4 मनोनित होते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…