लद्दाख का आठवाँ जिला

प्रश्न – 16 अक्टूबर, 2026 को किस नए जिले के गठन से लद्दाख में जिलों की संख्या आठ हो गई?
(a) द्रास
(b) नुब्रा
(c) संकू
(d) जांस्कर
उत्तर- (c)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 16 अक्टूबर, 2026 को लद्दाख प्रशासन ने राजस्व विभाग की अधिसूचना एस.ओ. 284 के माध्यम से संकू जिले के गठन को अधिसूचित किया।
  • इसका मुख्यालय संकू निर्धारित किया गया है।
  • इसे कारगिल जिले से अलग करके बनाया गया है।
  • इसमें चार तहसीलें-संकू, जीएम पोरे (GM Pore), टीएसजी (TSG) और तैसुरु (Taisuru) तथा उनके अंतर्गत अधिसूचित राजस्व गाँव शामिल हैं।
  • इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रशासन और सार्वजनिक सेवाओं की पहुँच बेहतर बनाना है।
  • इससे पहले 27 अप्रैल, 2026 को पाँच नए जिलों शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास के गठन से लद्दाख में जिलों की संख्या सात हुई थी।
  • संकू के जुड़ने से यह संख्या आठ हो गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/ladakh/ladakh-gets-sankoo-as-its-eighthdistrict/article71591285.ece

https://www.ndtv.com/india-news/sankoo-becomes-ladakhs-8th-district-gets-separate-hill-council-12197014