प्रश्न – 12 अप्रैल, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता रोलेक्स मोंटे-कार्लो मास्टर्स‚ 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब जैनिक सिनर (इटली) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर) और मेट पाविक(क्रोएशिया) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 – 12 अप्रैल, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता रोलेक्स मोंटे-कार्लो मास्टर्स, 2026 का आयोजन मोंटे-कार्लो (मोनाको) में किया गया।
- पुरुष एकल विजेता -जैनिक सिनर (इटली)
- पुरुष एकल उपविजेता –कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
- पुरुष युगल विजेता – केविन क्राविट्ज़ और टिम पुट्ज़ (दोनों जर्मनी)
- पुरुष युगल उपविजेता – मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर) और मेट पाविक(क्रोएशिया)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.atptour.com/en/news/monte-carlo-2026-atp-masters-1000-history-draw-schedule